फिल्मों की हिट हैट्रिक लगने के बाद रानी मुखर्जी ने बॉलीवुड की परंपरा पर साधा निशाना

बॉलीवुड अदाकारा रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 2 ने अपनी लागत से तीन गुना से ज्यादा कमाई कर चुकी हैं. इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस पर रानी की हैट्रिक भी हो गई है. फिल्म अब तक सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर 47 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है. उनकी पिछली दोनों फिल्में हिचकी और मर्दानी भी सुपरहिट रही थीं. उल्लेखनीय बात ये है कि ये तीनों फिल्में रानी मुखर्जी के विवाह के बाद ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं.

अपने बूते तीन लगातार फिल्में हिट कराने का किसी अभिनेत्री का हिंदी सिनेमा में ये नया रिकॉर्ड है. रानी कहती हैं, “मैंने हमेशा अपने काम को चर्चा का विषय बनाने में विश्वास किया है और अभिनेत्रियों के बारे में कही जाने वाली रूढ़िवादी बातों पर ध्यान नहीं दिया. लंबे वक्त से इंडस्ट्री में रहने के बाद मुझे इस बात की जानकारी है कि शादी के बाद कैसे एक महिला को लीड रोल देने बंद कर दिया जाते है या कैसे मां बनने के बाद एक अभिनेत्री के करियर को खत्म घोषित कर दिया जाता है. यह प्रतिगामी सोच है और मेरी पिछली तीन फिल्मों पर दर्शकों ने जो प्यार बरसाया है, मैं उससे बेहद खुश हूं.”

देश में महिला सशक्तीकरण को लेकर पिछले कुछ साल में आए बदलाव की तरफ भी रानी इशारा करती हैं. वग कहती हैं, “पिछले कुछ वर्षों में मैंने देखा है कि अधिक से अधिक महिलाएं देश के कार्यबल में शामिल हो रही हैं और स्वनिर्मित, स्वतंत्र और अपने सपनों का पीछा करने के लिए तैयार हो रहीं हैं. मैं विवाहित महिलाओं और माताओं को अपने काम और निजी जीवन का  खूबसूरती से सामंजस्य करते देख रही हूं. उन्होंने वास्तव में समाज को बदलने में योगदान दिया है. मैं जब से बड़ी हुई हूं तब से ही एक अभिनय कर रही हूं. मैं जो करती हूं, उससे मुझे प्यार है और मैं हमेशा एक अभिनेत्री के रूप में काम करना जारी रखना चाहती हूं.”

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube