फिल्म अभिनेत्री Priyanka Chopra ने अपने से 10 वर्ष छोटे पति Nick Jonas को एक निक नेम दिया

फिल्म अभिनेत्री Priyanka Chopra ने अपने से 10 वर्ष छोटे पति Nick Jonas को एक निक नेम दिया हैl प्रियंका चोपड़ा प्यार से निक जोनास को ‘बाबू’ कहकर पुकारती हैंl इस बात का खुलासा अभी हाल ही में उस समय हुआl जब निक जोनास ने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा को मिस करने की बात कहीl इसका उत्तर देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास को प्यार से ‘बाबू’ कहकर संबोधित किया हैंl

गौरतलब हैं कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का प्यार कभी किसी से छिपा नहीं रहा हैl दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे से प्यार का इजहार करते रहते हैंl

गौरतलब है कि निक ने प्रियंका के साथ एक सेल्फी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी जिसमें लिखा था Missing You… इसपर उत्तर देते हुए प्रियंका ने निक को प्यार से ‘बाबू’ कहकर बुलाया हैंl प्रियंका ने लिखा है,’Babuuuu! I have so much FOMO! Miss u Too!’ प्रियंका और निक के बीच के इस सोशल मीडिया पर के प्यार को देखकर उनके प्रसंशक भी दीवाने हुए जा रहे हैंl

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग के लिए भारत आई हुई हैंl यही कारण है कि निक उनसे जुदाई बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें बहुत मिस कर रहे हैंl निक और प्रियंका दोनों ही अपने-अपने काम में व्यस्त हैंl जिसके चलते दोनों के पास एक दूसरे के साथ रहने का समय नहीं हैंl प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ राजस्थान के जोधपुर में स्थित उमेद भवन पैलेस में शादी कर ली थीl

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube