फिल्म का एक और पोस्टर रिलीज किया गया: ‘छिछोरे’

सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर स्टारार ‘छिछोरे’ के ट्रेलर को फैंस की अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब फिल्म का एक और पोस्टर रिलीज किया गया है. इस पोस्टर में फिल्म के सभी ‘छिछोरे’ एक साथ एक ही फ्रेम में नज़र आ रहे है. फ़िल्म के इस पोस्टर में “छीछोरे” के सभी कलाकारों को युवा और अधेड़ उम्र लुक में ज़िन्दगी के दो पड़ाव साझा करते हुए एक फ्रेम में दिखाया गया है. वहीं, अगर फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो इसमें कॉलेज के दोस्तों की कहानी को दिखाया गया है. इस स्टोरी में सभी इमोशन हैं: प्यार, गुस्सा, ह्यूमर, दुःख और छिछोरापन. बॉलीवुड में इससे पहले भी कॉलेज को लेकर कई बेहतरीन फिल्में आईं हैं. हालांकि बीते कुछ सालों में इस पर ज्यादा फिल्में नहीं बनी हैं. फिल्म के मज़ेदार डायलॉग को भी दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहे हैं.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube