फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ की रीमेक बनाएगे: करण जोहर

करण जोहर हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि उनकी ख्वाहिश है कि वह फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ की रीमेक बनाए और इस फिल्म में जान्हवी कपूर, आलिया भट्ट  और रणवीर सिंह को लेl गौरतलब है कि फिल्म कुछ कुछ होता है 1998 में आई थीl इस फिल्म में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और काजोल की अहम भूमिका थींl

करण जौहर ने यह भी कहा कि शाहरुख खान की भूमिका वह चाहते है कि रणवीर सिंह निभाएंl वहीं जान्हवी कपूर रानी मुखर्जी की भूमिका निभाएं और आलिया भट्ट काजोल की भूमिका में नजर आएl करण जौहर ने यह बातें इंडियन फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न में कहींl इस मौके पर करन जौहर ने यह भी कहा कि काजोल और शाहरुख खान ने उनसे वादा किया था कि वह उनकी पहली फिल्म करेंगेl

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube