फिल्म छपाक की बड़ी मुश्किलें, रिलीज के बाद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर हुई लीक

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और विक्रांत मैसी की फिल्म छपाक शुरुआत से ही सुर्खियों में बनी हुई है. कानूनी पचड़े में फंसने के बाद अब फिल्म के लीक होने की खबरें सामने आ रही हैं. नई रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका के दिल के बेहद करीब उनकी फिल्म छपाक रिलीज के दूसरे दिन ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लीक हो गई है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक वेबसाइट ने दीपिका की फिल्म को ऑनलाइन लीक किया है. रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि छपाक रिलीज के पहले दिन ही तमिल रॉकर्स पर लीक कर दी गई थी. हालांकि, अभी फिल्म के लीक होने पर मेकर्स की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है. जानकरी के लिए बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म को ऑनलाइन लीक किया गया है. इससे पहले भी मरजावां, ड्रीम गर्ल, भारत, कबीर सिंह जैसी फिल्में भी ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं.

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी छपाक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की सच्ची कहानी पर बनी है. फिल्म में दीपिका ने लक्ष्मी का और विक्रांत मैसी ने लक्ष्मी के रियल लाइफ पार्टनर अमोल दीक्षित का किरदार निभाया है. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शक दोनों के पॉजिटिव रिव्यूज मिले. छपाक ने पहले दिन 5 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube