फुटबॉल में डेब्यू को तैयार बोल्ट, कुछ ही देर के लिए उतरेंगे मैदान पर

उसैन बोल्ट प्रतिस्पर्धी फुटबॉल शुक्रवार को पदार्पण करेंगे, लेकिन इस फर्राटा धावक ने स्वीकार किया कि वह अपनी फिटनेस के कारण थोड़ा बैचेन हैं. जमैका के इस दिग्गज फर्राटा धावक को ऑस्ट्रेलिया की सेंट्रल कोस्ट मारिनर्स की तरफ से एक एमेच्योर टीम के खिलाफ दस से 15 मिनट तक मैदान पर उतारे जाने की संभावना है.फुटबॉल में डेब्यू को तैयार बोल्ट, कुछ ही देर के लिए उतरेंगे मैदान पर

बोल्ट फुटबॉल खेलने के लिए अनुबंध हासिल करने और पेशेवर फुटबॉलर बनने की कोशिशों में लगे हैं. इस मैच को लेकर लोगों में काफी उत्साह बना हुआ है. इसका टीवी पर सीधा प्रसारण किया जाएगा. सेंट्रल कोस्ट स्टेडियम में दस हजार दर्शकों के पहुंचने की संभावना है. सत्र के पूर्व में इस तरह के मैचों को देखने के लिए बमुश्किल ही दर्शक पहुंचते हैं.

स्वाभाविक है कि सभी की निगाहें आठ बार के ओलंपिक चैंपियन पर टिकी रहेंगी. बाएं छोर से खेलने को तवज्जो देने वाले बोल्ट ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘मुझे लगता है कि यह थोड़ा अजीब होगा, लेकिन बहुत अजीब नहीं.’

उन्होंने कहा, ‘निश्चित तौर पर थोड़ी घबराहट होगी. यह चैरिटी मैच नहीं है. मैं इसमें अपना करियर बनाना चाहता हूं. मुझे पता है कि कुछ गलतियां होंगी, लेकिन मुझे अच्छा प्रदर्शन करने की भी उम्मीद है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube