फोर्ब्स की सूची में दीपिका सबसे अमीर बॉलीवुड सेलिब्रेटी

नई दिल्ली : फोर्ब्स ने बॉलीवुड सेलिब्रेटी की आज लिस्ट जारी कर दी है| इसमें न्यूली वेड दीपिका पादुकोण ने सबसे अमीर अभिनेत्री के रूप में टॉप 10 में चौथे नंबर पर अपनी जगह बनाई है। उनकी सालाना कमाई 112.8 करोड़ रुपये है। 2017 में दीपिका की कमाई 59.45 करोड़ रही है। रणवीर सिंह 84.67 करोड़ के साथ आठवें नंबर पर हैं।

पिछले साल टॉप-10 में सबसे अमीर अभिनेत्री के रूप में अपनी जगह बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा इस बार जगह नहीं बना पाई हैं। इस बार प्रियंका 18 करोड़ की कमाई के साथ 49वें नंबर पर हैं। इसी साल शादी करने वाले कोहली और अनुष्का शर्मा भी फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल हैं। हालांकि, कोहली (228.09 करोड़) का नंबर दूसरा और अनुष्का (45.83 करोड़) का नंबर 16वां है। आलिया (58.83 करोड़) 12वें और उनके ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर (44.5 करोड़) 17वें नंबर पर हैं। अमिताभ बच्चन (96.17 करोड़) सातवें और उनकी बहू ऐश्वर्या (16.83 करोड़) 56वें नंबर पर हैं। अनिल कपूर (15.5 करोड़) 65वें नंबर पर हैं और उनकी बेटी सोनम कपूर (13.23 करोड़) 76वें नंबर पर हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube