बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांसे

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का गुरुवार को निधन हो गया. दिग्गज वामपंथी नेता ने 80 वर्ष की उम्र में सुबह 8.20 बजे कोलकाता के अपने आवास पर अंतिम सांस ली. जानकारी के मुताबिक उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. पूर्व सीएम के बेटे सुचेतन भट्टाचार्य ने उनकी मौत की पुष्टि की.

10 साल रहे प्रदेश के सीएम

भट्टाचार्य प्रदेश में 34 साल के वाम दल के शासन के दौरान दूसरे और आखिरी सीपीएम मुख्यमंत्री थे. 2000 से 2011 तक भट्टाचार्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे. साल 2015 में भट्टाचार्य ने सीपीएम के पोलित ब्यूरो और केंद्रीय समिति से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने साल 2018 में पार्टी के प्रदेश सचिवालय की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube