बलात्कार के केस में सजा काट रहे नारायण साईं के पास से मोबाइल हुआ बरामद

सूरत का वह बलात्कार केस तो आपको याद ही होगा जिसमे नारायण साईं दोषी पाए गए थे. इस समय नारायण साईं जेल की सजा काट रहे हैं और अब उन्ही को लेकर एक बड़ी खबर आई है. जी दरअसल उनके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है. आप जानते ही होंगे नारायण साईं, नाबालिग लड़की से बलात्कार के अभियुक्त और अपने आपको आध्यात्मिक गुरु कहने वाले आसाराम बापू के बेटे हैं. वह इन दिनों लाजपोर सेंट्रल जेल में बंद हैं और वहीं उनके पास मोबाइल मिला है.
जी दरअसल जेल प्रशासन ने नारायण साईं के पास से मोबाइल पकड़ा है और इस मामले में स्थानीय सचिन पुलिस थाने में मामला दायर करवाया गया है. जेल की A/2 बैरक नंबर- 55 में आजीवन कारावास की सजा काट रहे नारायण उर्फ नारायण साईं आसुमल हरपलानी के अलावा इसी बैरक के चार अन्य कैदियों के पास से भी मोबाइल फोन मिला है. वैसे सूरत की जेल से मोबाइल मिलने का यह पहला मामला नहीं है बल्कि इसके पहले भी यहाँ ऐसा हो चुका है. नारायण साईं के बारे में बात करें तो वह कथा और प्रवचन की आड़ में महिलाओं के साथ बलात्कार करता था. नारायण साईं के खिलाफ सूरत की जिन दो बलात्कार पीड़िता ने गवाही दी थी उनके साथ भी नारायण साईं ने कुछ ऐसा ही किया था. उस दौरान दोनों बहनों ने नारायण साईं पर आरोप लगाया था कि ‘उसने कथा के बहाने कई बार उनके साथ बलात्कार भी किया.’ केवल इतना ही नहीं, ‘वह उन्हें यह बताने की कोशिश करता था वह लड़कियों से बेहद प्यार करता है इसलिए वह उन्हें लव लेटर्स भी लिखा करता था.’

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube