बहन की सलाह ने मॉन्ट्रियल निवासी एक व्यक्ति को 1.75 मिलियन कनाडाई डॉलर का मालिक बना दिया।

 बहन की सलाह ने मॉन्ट्रियल निवासी एक व्यक्ति को 1.75 मिलियन कनाडाई डॉलर (लगभग एक करोड़ रुपये) का मालिक बना दिया। ग्रेगोरियो डी सैंटिस की बहन ने उस कोठरी को साफ करने की सलाह दी थी, जिसमें पुराने कपड़े थे। इस सफाई के दौरान ही उसे कोट से 10 महीने पहले खरीदा गया एक लॉटरी का टिकट मिला, जो कि अब तक वैध था। बहन की सलाह ने मॉन्ट्रियल निवासी एक व्यक्ति को 1.75 मिलियन कनाडाई डॉलर का मालिक बना दिया।लॉटो-क्यूबेक ने डी सैंटिस के बड़े दिन के बारे में कहा कि जब वह पता करने गया कि टिकट मान्य है या नहीं तो उसे लगा डिस्प्ले स्क्रीन पर उसके टिकट नंबर के आगे 1,750 कनाडाई डॉलर लिखा है। लेकिन जब उसे सही रकम का पता चला तो जैसे उसके दिल की धड़कन ही रुक गई।

डी सैंटिस की बहन ने बताया था कि यह तब हुआ जब पुराने कपड़ों को दान करने से पहले उन्होंने अपने भाई को उनकी सफाई करने की सलाह दी। इसी दौरान उसे लॉटरी का टिकट मिला, जो कि उसने मूल रूप से दिसंबर, 2017 में खरीदी थी।

 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube