बिहार : लूटपाट का विरोध करने पर डकैतों ने महिला को मारी गोली, दो अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार देर रात कटरा थाना क्षेत्र के दरगाह चौक निवासी नथुनी शर्मा अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान करीब 2:30 बजे रात को घर में कुछ आवाज आई। इसके बाद शर्मा और उनकी पत्नी दुखनी देवी उठकर देखने निकले। इसी दौरान डकैतों ने दोनों को अपने कब्जे में ले लिया।

इस स्थिति में जब महिला शोर मचाने लगी, तब अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों को आते देख अपराधी भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने खदेड़कर दो अपराधियों को पकड़ लिया और दोनों की जमकर पिटाई कर दी। इधर, घायल महिला को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई। कटरा थाना के पुलिस अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।

ग्रामीणों के द्वारा दो बदमाशों की पकड़कर पिटाई की गई है। दोनों घायल हैं और अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। पूर्वी मुजफ्फरपुर प्रभारी डीएसपी मनोज सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधी सीतामढ़ी के हैं। उन्होंने बताया कि लुटेरों की बाइक भी बरामद कर ली गई है। उनके पास से पिस्तौल और गोली भी जब्त की गई है।

 

Ethics, if anyone ethically, a squirrel, organic suppliers will get something questionable. If a child has severe burns or any sign of brain or heart damage, she will need to be placed in a hospital.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube