बीडब्ल्यूएफ परिषद सदस्य का चुनाव लड़ेंगे हेमंत बिस्वा

कुआलालम्पुर : बैडमिंटन विश्व फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) ने बीडब्ल्यूएफ परिषद में रिक्त दो स्थानों के चुनाव के लिए मंगलवार को उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) के अध्यक्ष हेमंत बिस्वा सरमा बीडब्ल्यूएफ परिषद सदस्य का चुनाव लड़ेंगे। हेमंत बिस्वा के अलावा इस पद के लिए सात और उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें इवांस कोजो येबोआ (घाना), जोस गेब्रियल डेल बस्टो फर्नांडीज (गुयाना), के कामतुवा चिरवा (जाम्बिया), कांजी झुनिया (जापान), मोनेओंग लेशोटा (लेसोथो), उमर बेलली (मोरक्को) और रिचर्ड वॉन (आयरलैंड) शामिल हैं। इसके अलवा फेडरेशन के उपाध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें एंटोन आदित्य सबवो (इंडोनेशिया), झांग जून (चीन) और खुनयिंग पटामा लेजवाडट्रैकुल (थाईलैंड) शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube