बीमार कुत्ते को बनाया अधिकारी, पास्को पुलिस ने फेसबुक पर साझा की तस्वीर

कुत्ते वफादारी का प्रतीक समझे जाते हैं, लेकिन कुछ लोग बीमार होने पर इन्हें मरने के लिए छोड़ देते हैं। हालांकि कुछ लोग इनके आखिरी दिनों में मददगार बन जाते हैं। गंभीर रूप से बीमार कुत्ते को एक दिन के लिए के-9 अधिकारी बनाया गया। कुत्ते का नाम एडी है। एडी को उसके मालिक ने त्याग दिया था।

वह नवंबर में अकेला और शहर की सड़कों पर घूमता मिला था। एडी को ट्यूमर है और उसकी एक आंख की रोशनी छीन चुकी है। उसके पास अब सिर्फ 6 से 12 महीने बचे हैं। एडी को क्रिस्टी ने लिया और उसके जीवन को खुशियों से भर देने का निर्णय लिया। क्रिस्टी के सपने को पास्को पुलिस ने पूरा किया। एडी को पुलिस की असली वर्दी दी गई और के-9 अधिकारी के रूप में शपथ भी दिलाई गई।

एडी ने पूरा दिन गश्त में बिताया। पास्को पुलिस ने अधिकारी बने एडी की तस्वीरें फेसबुक पर साझा कीं और लिखा हम इन अनुभवों और भविष्य के प्रयासों के लिए एडी को शुभकामनाएं देना चाहते हैं। आज तुम्हारे साथ काम करना एक सम्मान था।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube