बेटी मालती के साथ प्रियंका ने की पिता की पुण्यतिथि पर पूजा

प्रियंका चोपड़ा ने 10 जून को पिता की पुण्यतिथि के मौके पर घर में खास पूजा रखी थी। इस दौरान पूजा में मालती भी शामिल हुईं, इस दौरान उन्होंने पर्पल लहंगा पहना। प्रियंका ने मालती की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो बेहद क्यूट नजर आ रही हैं। मालती ने लाइट पर्पल लहंगा पहना है। तस्वीर में मालती पूजा के बाद फर्श से फूल उठाती नजर आ रही हैं। पोस्ट शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- ‘पूजा टाइम, मिस यू नाना।’ वहीं दूसरी तस्वीर में मालती का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है और वो अपने बेली की तरफ देख रही हैं। पोस्ट शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- ‘किसी को अपने लहंगे से ज्यादा अपनी बेली प्यारी लग रही है।

आखिरी तस्वीर में मालती अपने नाना की तस्वीर के सामने बैठी नजर आ रही हैं और तस्वीर में प्रियंका ने लिखा- ‘मिस यू डैड।’ सोशल मीडिया पर मालती की ये सभी तस्वीरें बेहद पसंद की जा रही हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के पिता की मौत साल 2013 में कैंसर के कारण हुई थी। एक्ट्रेस अपने पिता से बेहद क्लोज रही हैं, वो अक्सर अपने पिता के साथ तस्वीरें शेयर किया करती हैं।

मालती का जन्म जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए हुआ था। दोनों ने एक संयुक्त बयान में सोशल मीडिया पर अपने पहले बच्चे के जन्म की घोषणा की थी। वहीं मालती ने इस साल जनवरी में प्रियंका के साथ पहली बार पब्लिक अपीयरेंस दिया था। उन्होंने 30 जनवरी को लॉस एंजिल्स में जोनास ब्रदर्स के हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम इवेंट में हिस्सा लिया था। सोशल मीडिया पर मालती की तस्वीरें बेहद सुर्खियों में रही थी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube