बेपनाह शो में होने वाली है इस पॉपुलर एक्ट्रेस की एंट्री, जानिए इसकी वजह…

इन दिनों टीआरपी लिस्ट में बिग बॉस काफी आगे है लेकिन टीवी शो बेपनाह भी कुछ कम नहीं है जब से बेपनाह शुरू हुआ है तभी से वह काफी आगे रहा है और पसंद किया जाता रहा है. ऐसे में इन दिनों लगातार बेपनाह शो में ट्विस्ट दिखाए जा आरहे हैं जो अजीब है. ऐसे में शो में कभी जोया और आदित्य की नजदीकियां दिखती हैं तो कभी दोनों अनजान बन जाते है लेकिन इन दिनों आदित्य और जोया की नजदीकियां बढ़ रही है और दोनों के बीच धीरे-धीरे प्यार बढ़ रहा है. शो में आदित्य और जोया एक दूसरे को बता चुके हैं कि वो दोनों प्यार करते है और दोनों ने शादी भी कर ली है.

जोया पहले किसी औऱ से शादी करने जा रही थी लेकिन सही वक्त पर जोया को अहसास होता है कि वो भी आदित्य से प्यार करती है और फिर अपने घरवालों के खिलाफ जाकर एक बार फिर सेवह आदित्य से शादी कर लेंगी. खबरों की मानें तो जल्द ही शो में हिना खान की एंट्री होने जा रही है. जी हाँ, आने वाली रिपोर्ट के मुताबिक अब बेपनाह शो में हिना खान नजर आने वाली हैं.

होगा यूँ कि शो में हिना की स्पेशल एंट्री होनी है और हिना शो में जब एंटर करेंगी जब जोया-आदित्य एक दूसरे से शादी करने वाले होगे. शादी के बीच में ही हिना शो में दस्तक देंगी और फिर कुछ अजीब होगा. अब यह तो तय है कि हिना की एंट्री से शो में कुछ तो बदलाव होगा क्योंकि ऐसे ही हिना शो में एंट्री नहीं कर रहीं हैं. अब देखते हैं कि आखिर क्या होता है..?

 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube