बैंकर से राजनेता बनीं मीरा सान्याल का हुआ निधन, कैंसर से हारी जंग

आम आदमी पार्टी की नेता और बैंकर मीरा सान्याल का मुंबई में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं। मीरा सान्याल की उम्र फिलहाल 58 साल थी। वह राजनीति में आने से पहले रॉय बैंक ऑफ स्कॉटलैंड की सीईओ रह चुकी हैं। 

कोच्चि में जन्मीं सान्याल ने मुंबई दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ा था। अपनी पहली चुनावी बाजी में वे असफल रही थीं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया कि सान्याल के निधन के बारे में सुनकर बेहद दुख हुआ। अफसोस के लिए कोई शब्द ही नहीं हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube