बॉक्स ऑफिस इंडिया: फिल्म ‘वॉर ‘ ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी

ऋतिक रोशन  और टाइगर श्रॉफ  की फिल्म ‘वॉर ‘ ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। फिल्म के छठवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। बेशक वॉर का कलेक्शन पहले दिन के मुकाबले गिर रहा है लेकिन फिल्म कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। नवमी की छुट्टी का फायदा ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म को काफी हद तक मिला है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की ‘वॉर (War)’ ने बीते दिन करीब 20 करोड़ रुपये की कमाई की। इस लिहाज से फिल्म ने छह दिनों में कुल 178 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की इस तरह बढ़ती कमाई को देखते हुए ये जरूर कहा जा सकता है कि जल्द ही ये फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

वॉर’ फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 53.35 करोड़, दूसरे दिन 24.35 करोड़, तीसरे दिन 22.45 करोड़ और चौथे दिन 28.70 करोड़ का कलेक्शन किया। ‘वॉर’ फिल्म साल 2019 की रविवार के दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। ‘वॉर’ फिल्म ने रविवार को 37.40 करोड़ का कलेक्शन किया। यह कलेक्शन शनिवार के मुकाबले 30 फीसदी ज्यादा है। इस तरह से ‘वॉर’ फिल्म पांच दिन में 166.25 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इसके अलावा फिल्म ने कनाडा, यूके और यूएई में भी काफी शानदार प्रदर्शन किया है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube