बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही सुपर 30

ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है. फिल्म ने 2 हफ्तों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने 11वें दिन की कमाई के आंकड़े शेयर कर दिए हैं. फिल्म ने सोमवार को 3.60 करोड़ रुपये की कमाई की है. तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. दूसरे सोमवार को भी मजबूत बनी हुई है. दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को फिल्म ने 4.52 करोड़, शनिवार 8.53 करोड़, रविवार 11.68 करोड़ और सोमवार को 3.60 करोड़ कमाए. फिल्म ने अब तक 104.18 करोड़ का बिजनेस किया है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube