बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चिट इंडिया’ में कुछ  अंदाज  आए नजर

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म काफी लम्बे समय बाद आ रही है. हाल ही में इस फिल्म एक दूसरा पोस्टर सामने आया है जिसे हम दिखाने जा रहे हैं. इसके पहले भी इसका पोस्टर सामने आ चुका है. देखा गया है काफी समय बाद वो फिल्मों में लौटकरव आये हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘चिट इंडिया’ की शूटिंग इन दिनों चल रही है. बीते महीने ही फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था. बता दें, ये इमरान हाशमी की पहली होम प्रोडक्शन फिल्म है, जो भारत की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल करती है. आइये आपको बता देते हैं इसका पोस्टर.

आपकी जानकारी के लिए बता दें, इमरान हाशमी के होम प्रोडक्शन की फिल्म ‘चिंट इंडिया’ की शूटिंग लखनऊ में काफी वक्त पहले शुरू हुई थी. इस फिल्म को इमरान हाशमी फिल्म्स, इलिप्सिस एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म में काफी बढ़ाएं आ रही थी लेकिन धीरे धीरे अब इसके पोस्टर सामने आ रहे हैं और जल्दी ही ये फिल्म रिलीज़ की जाएगी. वहीं सौमिक सेन इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं. इमरान हाशमी की इस फिल्म का पहला पोस्टर नवंबर में रिलीज किया गया था और अब इसका दूसरा पोस्टर रिलीज किया गया है. इस पोस्टर में इमरान हाशमी बैठे हुए मुस्कुरा रहे हैं.

वहीं आपको बता दें कि, इस फिल्म का पहला वीडियो टीजर 16 नवंबर को रिलीज किया गया था लेकिन अब फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है. बताया जा रहा है 12 दिसंबर को फिल्म का ट्रेलर आनेवाला है. इस फिल्म में शिक्षा माफिया, उनसे जुड़े गुनाहों और घोटालों से हो रहे नुकसान को दिखाया जाएगा. ये फिल्म एक फिक्शन स्टोरी है जो कि असल घटनाओं पर आधारित है. ये फिल्म 25 जनवरी 2019 को रिलीज की जाएगी.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube