भंसाली ने कंगना रनौत को फिल्म पद्मावत के लिए अप्रोच किया था, इस वजह से किया रिजेक्ट

कंगना रनौत अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. इंडस्ट्री में कंगना न केवल प्रतिभाशाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं, बल्कि उन लोगों में से भी एक हैं जो अपनी बात को बेबाकी से रखती हैं. हाल ही में कंगना ने मिड डे को दिए इंटरव्यू में अपनी फिल्मी जर्नी के बारे में खुलकर बातचीत की. उन्होंने अपने प्रोजेक्ट के बारे में भी बताया.

कंगना ने बातचीत इमं खुलासा किया, “फिल्म पद्मावत के लिए मेरी संजय लीला भंसाली के साथ एक मीटिंग हुई थी. उन्होंने मुझे स्क्रिप्ट सुनाई थी.” साफतौर पर पूछे जाने पर कि क्या भंसाली ने उन्हें फिल्म पद्मावत के लिए अप्रोच किया था तो कंगना ने कहा, “हां. बातचीत हुई थी. उस वक्त मैं मणिकर्णिका कर रही थी, इसलिए इस पर आगे बात नहीं हो पाई. लेकिन हमारे बीच बातचीत हुई थी. इससे पहले भी वह चाहते थे कि मैं फिल्म गोलियों की रासलीला का सॉन्ग करूं. वो एक फिल्म निर्माता हैं, जो आपके ऊपर मजबूत छाप छोड़ सकते हैं.”

बता दें कि फिल्म पद्मावत में दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती का किरदार निभाया था. फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया था. पद्मावत बॉक्स ऑफिस पर भी हिट साबित हुई थी. वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत एकता कपूर की फिल्म ‘मेंटल है क्या’, अश्विनी अय्यर तिवारी की ‘पंगा’ में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा वो तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक भी करने जा रही हैं.

फिल्म की शूटिंग सितंबर तक शुरू हो जाएगी. इस फिल्म के लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है. वो तमिल भी सीख रही हैं

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube