भाग मिल्खा भाग, फरहान के एक्टिंग करियर का बड़ा टर्निंग प्वाइंट

फरहान अख्तर फिल्म इंडस्ट्री में विभिन्न भूमिकाएं निभाते नजर आ चुके हैं. कभी निर्देशक के तौर पर कभी एक्टर के तौर पर तो कभी गाने गाकर उन्होंने सभी का खूब मनोरंजन किया है. माना जाता है कि साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म भाग मिल्खा भाग, फरहान के एक्टिंग करियर का बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुई. खुद फरहान का भी कुछ ऐसा ही मानना है. फिल्म के 6 साल पूरे होने पर फरहान अख्तर ने एक पोस्टर शेयर किया है और भाग मिल्खा भाग के बारे में अपने विचार साझा किए. फरहान ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- ”भाग मिल्खा भाग को आए 6 साल हो गए हैं. फिल्म ने मेरी लाइफ बदल दी थी. जिस तरह  से आपने इस फिल्म को प्यार दिया है और अभी भी दे रहे हैं, मेरा दिल इस बात का आभारी है. बिग बिग हग.”

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube