भाजपाइयों ने नगर विकास मंत्री का किया स्वागत व सम्मान

 राज्य के नगर विकास व आवास विभाग के मंत्री सुरेश शर्मा के ठाकुरगंज आगमन पर भाजपा व भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मंत्री सुरेश शर्मा ने सर्वप्रथम ऐतिहासिक श्रीहरगौरी मंदिर में स्थापित अर्धनारीश्वर शिव¨लग के दर्शन किये तथा मंदिर का इतिहास जाना। मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री सुरेश शर्मा का स्वागत कर जिला की ऐतिहासिक धरोहर श्रीहरगौरी मंदिर की चित्र पर बनी स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए शॉल ओढ़ाकर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित सिन्हा, भाजपा नगर अध्यक्ष मनमोहन साह, भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष धनंजय ¨सह ने सम्मान किया। इस दौरान नगर विकास मंत्री से भाजपा ठाकुरगंज के कार्यकर्ताओं ने ठाकुरगंज नगर पंचायत को मॉडल शहर,नगर में टाउन हॉल सह अतिथि गृह व ठाकुरगंज हाट का कायाकल्प की मांग की। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ठाकुरगंज श्रीराम पासवान व नगर के कार्यपालक पदाधिकारी देवानंद को भाजपा की उक्त मांगों को पुरा करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अनिल महाराज, नगर उपाध्यक्ष अर¨वद झा, नगर महामंत्री आनंद गोस्वामी, जयंत गांगुली, अभाविप जिला संजोजक रितेश यादव, भाजयूमो नगर अध्यक्ष सनी झा, अमृत मंडल, विवेक साह, प्रदीप शर्मा, बिट्टू साह, बादल कुंडू एवं तेलता राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए। साथ ही इस अवसर पर नगर पंचायत ठाकुरगंज की ओर से मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल, उपमुख्य पार्षद प्रमोद चौधरी, समाजसेवी सिकंदर पटेल व जगदीश चंद धानुका, पार्षद संजय यादवेन्दु, गोपी ओरांव पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप साह खिरीश गणेश, अनिल साह एवं परेश गणेश आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube