भाजपा अध्यक्ष का कांग्रेस पर व्यंग्य, इस गति से 10-जनपथ में 10 जन भी नहीं बचेंगे

भाजपा अध्यक्ष का कांग्रेस पर व्यंग्य, इस गति से 10-जनपथ में 10 जन भी नहीं बचेंगे

लखनऊ। एक के बाद एक दिग्गज नेता कांग्रेस पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। इस तरह से अपनों के छोड़ जाने का दर्द झेल रही कांग्रेस पर भारतीय जनता पार्टी ने चुटकी ली है। उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि इस गति से तो 10 जनपथ में 10 जन भी नहीं बचेंगे।

कांग्रेस के पूर्व नेता मोदी सरकार में मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के प्रपौत्र ललितेश पति त्रिपाठी ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री बनाए गए हैं। तो वहीं उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से आने वाले जितिन प्रसाद योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं।

उधर मौजूदा समय में पंजाब कांग्रेस में उथल-पुथल मची है। नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं कैप्टन पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के भी भाजपा में शामिल होने के पूरे आसार दिखाई दे रहे हैं। गत बुधवार को ही कैप्टन अमरिंदर ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि जल्द ही उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी होने वाली है। इस तरह से नेताओं का अपनी ही पार्टी को छोड़ कर जाना कांग्रेस के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने चुटकी लेते हुए ट्वीट किया है कि यदि इसी गति से तो 10 जनपद में 10 जन भी नहीं बचेंगे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube