भाजपा आज मेरी दिल्ली, मेरा सुझाव’ घोषणापत्र जारी करेगी

भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए आज अपना घोषणापत्र जारी करेगी। बता दें कि अबतक किसी भी पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी नहीं किया है। हालांकि आम आदमी पार्टी ने ‘केजरीवाल गारंटी कार्ड’ जारी किया है।

दिल्ली विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने घोषणापत्र बनाने के लिए अनोखी रणनीति अपनाई है। इसके लिए भाजपा ने ‘मेरी दिल्ली, मेरा सुझाव’ नाम से अभियान चलाया। घोषणापत्र तैयार करने के लिए भाजपा ने पूरी दिल्ली में 49 बसें चलाई और घोषणापत्र के लिए लोगों के सुझाव लिए।

इस अभियान को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, विजय गोयल, हंसराज हंस ने लॉन्च किया था। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा के घोषणापत्र में यमुना पुनर्जीनित करने, प्रदूषण,अनधिकृत कॉलोनियों समेत कई अन्य लोकलुभावन वादे हो सकते हैं।

‘मेरी दिल्ली, मेरा सुझाव’ अभियान के तहत भाजपा ने 70 विधानसभाओं में 49 वीडियो रथ के साथ-साथ सुझाव के लिए 1600 विशेष बक्से भी रखे थे।

दिल्ली कांग्रेस ने भी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के घोषणापत्र के लिए लोगों से सुझाव प्राप्त करने के लिए एक अभियान शुरू किया था। इस अभियान का नाम ‘दिल्ली के दिल की बात कांग्रेस के साथ’ रखा गया था।

अभियान को पार्टी नेता शशि थरूर और दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और कई अन्य नेताओं ने लांच किया है। इस दौरान शशि थरूर ने कहा कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से किया जाने वाली प्रक्रिया दोतरफा है। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी के घोषणापत्र में लोगों की जरूरतों को दर्शाया जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube