भाजपा- कांग्रेस के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए केसीआर आज ममता बनर्जी से करेंगे मुलाकात

नई दिल्‍ली : तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) आज गैर बीजेपी और गैर कांग्रेसी मोर्चा बनाने के समर्थन के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे. आधिकारिक बयान में बताया गया है कि राव 24 दिसंबर को भुवनेश्‍वर के कोणार्क मंदिर और जगन्नाथ मंदिर जाएंगे. भुवनेश्वर के बाद राव कोलकाता जाएंगे जहां वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलेंगे. दोनों के बीच इस दौरान नया मोर्चा बनाने को लेकर चर्चा होने की संभावना है.

सोमवार को कोलकाता में काली माता मंदिर में पूजा और ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद केसीआर नई दिल्ली जाएंगे. इसके बाद 25 दिसंबर से राव दो तीन दिन राष्ट्रीय राजधानी में रहेंगे. 

दिल्‍ली प्रवास के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट करेंगे. साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती से भी मिलेंगे. दिल्ली के दौरे के दौरान वह मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा से भी मिलेंगे. राज्य से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए वह केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे.

बता दें कि केसीआर चार दिवसीय यात्रा पर निकले हैं. इस दौरान वह गैर भाजपा, गैर कांग्रेसी मोर्चा के लिए समर्थन जुटाने के उद्देश्य से विभिन्न दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. उनकी पार्टी टीआरएस ने विभिन्न स्थानों पर राव की यात्रा के मद्देनजर एक महीने के लिए विशेष विमान की सेवा ली है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube