भाजपा का केजरीवाल पर निशाना, कहा- दिल्‍ली सरकार लोगों को दे रही धोखा

 विधानसभा का चुनाव नजदीक है और सभी दल एक दूसरे पर वार कर रहे हैं। दिल्‍ली भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्‍ली की सरकार लोगों के साथ धोखा कर रही है।

उन्‍होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा का चुनाव नजदीक है और केजरीवाल दिल्ली वालों को गुमराह करने में लग गए हैं। 54 माह बाद दिल्ली सरकार 26 बसें लाने का फैसला करके दिल्ली के लोगों के साथ धोखा कर रही है। दिल्ली में 20 हजार बसों की जरूरत है, जबकि मात्र 35 सौ बसें उपलब्ध हैं।

सीएम ने अनधिकृत कॉलोनियों के लिए नहीं किया कुछ 
पहली बार मुख्यमंत्री के झूठ और अकर्मण्यता का जवाब देने के लिए मंगलवार को शहरी विकास राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी को प्रेसवार्ता करनी पड़ी। मुख्यमंत्री ने अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन जब केंद्र सरकार ने इस दिशा में काम करना शुरू किया है तो वह श्रेय लेने की कोशिश में जुट गए हैं।

केंद्र के प्रयास को झुठलाने में लगे हैं सीएम
केंद्र सरकार के प्रयास को झुठलाते हुए कह रहे हैं प्रधानमंत्री अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करना नहीं चाहते हैं।  मनोज तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार की देन का झूठा श्रेय लेने के बजाय मुख्यमंत्री को सकारात्मक काम करना चाहिए। उन्होंने दिल्ली सरकार से अनधिकृत कॉलोनियों में महिलाओं को निःशुल्क रजिस्ट्री करने की मांग की। अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के फैसले के लिए दिल्ली भाजपा केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी को सम्मानित करेगी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube