भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आज उत्तर प्रदेश में

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है। भाजपा अध्यक्ष नड्डा इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार नड्डा आज दोपहर एक बजे कुशीनगर जिले के किसान इंटर कालेज साखोपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो अपराह्न तीन बजे बलिया जिले के दुबहर में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा जीयर स्वामी यज्ञ स्थल जनारी में होगी। नड्डा यहां से राबर्ट्सगंज जिले के सोनभद्र का रुख करेंगे। वहां शाम 5ः05 बजे हाईडिल मैदान में भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube