भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आज हिमाचल प्रदेश में

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है। भाजपा अध्यक्ष नड्डा इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार नड्डा आज सुबह 11 बजे मंडी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव प्रचार का श्रीगणेश करेंगे। नड्डा जिला किन्नौर के शोल्टू मैदान में भाजपा की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। वो दोपहर 1ः20 बजे इसी लोकसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए शिमला जिले के रामपुर पहुंचेंगे। वो यहां के ननखड़ी मैदान में मतदाताओं को संबोधित कर आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद नड्डा शिमला लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे। वो यहां के रोहड़ू स्थित रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube