भाजपा के शीर्ष नेता एवं प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तर प्रदेश और दिल्ली में

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश और दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे। वो उत्तर प्रदेश में जनसभा को संबोधित करने के साथ आज के प्रचार का श्रीगणेश करेंगे। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनावी कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है।

प्रधानमंत्री मोदी इस बार के आम चुनाव में अपने 400 पार के संकल्प की सिद्धि के लिए देश में धुआंधार प्रचार कर मतदाताओं से आशीर्वाद ले रहे हैं। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी आज सबसे पहले सुबह साढ़े 12 बजे उत्तर प्रदेश के बस्ती में जनसभा को संबोधित करने के बाद श्रावस्ती पहुंचेंगे। यहां उनकी जनसभा दोपहर 2ः30 बजे होनी है। यहां से वो सीधे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे। यहां उनकी जनसभा शाम छह बजे पश्चिमी दिल्ली के द्वारका में होगी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube