भाजपा नेता और केंद्रीयमंत्री शाह आज बिहार और असम के चुनावी दौरे पर

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज दो राज्यों बिहार और असम में चुनाव प्रचार करेंगे। वो सबसे पहले बिहार में दो स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाह असम जाएंगे। भाजपा ने केंद्रीयमंत्री अमित शाह के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है।

आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के संकल्प की पूर्ति के लिए शाह देशव्यापी दौरा कर रहे हैं। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, आज अमित शाह का चुनावी दौरा बिहार के झंझारपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से शुरू होगा। वो दोपहर साढ़े 12 बजे मधुबनी के नरहिया स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण दुर्गा मंदिर मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो बेगूसराय जाएंगे। दोपहर दो बजे बेगूसराय के जेडी कालेज में होने वाली भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह शाम साढ़े पांच बजे असम के गुवाहटी में रोड शो निकालेंगे। यह रोड शो साइकिल फैक्टरी तिनिअल से शुरू होकर लालगनेश में समाप्त होगा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube