भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री सहित उत्तराखंड के नेता हुए शामिल

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक में रविवार को पार्टी मुख्यालय में मुख्यमंत्री,प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित अन्य कार्यकारिणी के सदस्य शामिल हुए।

रविवार को बलबीर रोड स्थित प्रदेश मुख्यालय में उत्तराखंड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वर्चुअली प्रतिभाग किए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक , प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, सहित पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र सिंह रावत, केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सांसद अजय टम्टा, उत्तराखंड भाजपा मुख्यालय में उपस्थित रहे। अन्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिल्ली में बैठक में शामिल हुए।

आगामी उत्तराखंड सहित कई राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिहाज यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उत्तराखंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर प्रधानमंत्री का हाल ही के दिनों में राज्य का दौरा भी चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube