भारत दौरे पर आएंगी ब्रिटेन की विदेश मंत्री यवेट कूपर

ब्रिटेन की विदेश मंत्री यवेट कूपर भारत का दौरा करेंगी। इससे पहले सोमवार को चीन जाएंगी। दो देशों का दौरा वैश्विक चुनौतियों से निपटने और सहयोग को मजबूत करने पर केंद्रित है।

विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने कहा कि दोनों प्रमुख शक्तियों के साथ मंत्रिस्तरीय बैठकों में होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति, रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण और अफ्रीका में इबोला के प्रकोप जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

एस. जयशंकर के साथ करेंगी द्विपक्षीय वार्ता

कूपर गुरुवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी, जिसके बाद व्यापार और शिक्षा जगत के प्रतिनिधियों से बातचीत होगी। उनका दिल्ली दौरा पिछले साल जुलाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ब्रिटिश समकक्ष कीएर स्टार्मर द्वारा द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर किए जाने के लगभग एक साल बाद हो रहा है।

इसे एक महत्वाकांक्षी और भविष्योन्मुखी समझौता बताया गया है, जो दोनों देशों के पारस्परिक विकास, समृद्धि और तीव्र वैश्विक परिवर्तन के दौर में एक समृद्ध, सुरक्षित और टिकाऊ दुनिया के निर्माण के लिए मिलकर काम करने के संकल्प को रेखांकित करता है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube