‘भीगीं-भींगी रातों में’ गाने पर इठलाती नजर आईं नागिन सुरभि चंदना

टीवी का सबसे पॉपुलर शो नागिन 5 जल्द ही बंद होने वाला है। वैसे इस शो में नजर आने वाली एक्ट्रेस सुरभि चंदना काफी चर्चाओं में हैं और उन्हें लोग खूब पसंद करते हैं। सुरभि चंदना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस को अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर अपना दीवाना बना देती हैं। वैसे हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जो बड़ा आकर्षक है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में सुरभि चंदना ‘भीगी भीगी रातों में’ गाने पर जबरदस्त एक्सप्रेशंस देती दिखाई दे रहीं हैं।

वैसे इस वीडियो में आप देख सकते हैं सुरभि चंदना ने ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी हुई है। वैसे ऑरेंज कलर की साड़ी में सुरभि काफी खूबसूरत लग रही हैं जो आप देख सकते हैं। टीवी इंडस्ट्री में इच्छाधारी नागिन कहलाने वाली सुरभि के इस वीडियो को अब तक 1 लाख 45 हजार से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है। सुरभि के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट भी कर रहे हैं। सभी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और सुरभि के लुक को बड़ा बेहतरीन बना रहे हैं।

वैसे सुरभि चंदना ने जी टीवी के शो ‘कुबूल है’ में हया के किरदार से लोकप्रियता हासिल की थी। इस शो के बाद वह स्टार प्लस के कई पॉपुलर शो जैसे ‘इश्कबाज’, ‘दिल बोले ओबेरॉय’ और ‘संजीवनी’ में भी नजर आईं जहाँ उन्हें पसंद किया गया। अब वह नागिन बनकर सभी के दिलों में बस चुकीं हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube