भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष की चाक़ू मारकर हत्या, भड़के लोगों ने आरोपी के घर में लगाई आग

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कर्जा थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में बुधवार की देर रात भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष रुनजीत की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी है. मामूली कहासुनी में घटी इस घटना से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया और आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया. वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद जिला SSP सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया. फिलहाल, पुलिस की टीम गांव में तैनात है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बुधवार की रात उक्त गांव में दो युवक रिंकू और रुणजीत उर्फ जॉन के भाई के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी होने लगी. इसे देखते हुए रुणजीत बीचबचाव करने वहां जा पहुंचा. इसी बीच रुणजीत को चाकू लग गया. स्थानिय लोगों की सहायता से उसे बैरिया स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया. रुणजीत की मौत की खबर सुनते ही गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी रिंकू के घर पर हमला कर दिया. किन्तु, वारदात के बाद आरोपी अपने पूरे परिवार के साथ घर से फरार हो गया था. ऐसे में आरोपी को घर पर नहीं पा कर ग्रामीणों ने उसके घर में आग लगा दी.

घटना की सूचना मिलते ही कर्जा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों को सूचित किया. इसके बाद SSP जयंत कांत, सिटी एसपी राजेश कुमार और सरैया एसडीपीओ सहित भारी संख्या में कई थानों की पुलिस वहां पहुंची और लोगों को शांत कराया.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube