भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कभी अपनी बोल्ड तस्वीरों और वीडियो की वजह से तो कभी अपने सीरियल को लेकर वो अक्सर खबरों में छाई रहती हैं। अब एक बार फिर मोनालिसा अपनी लेटेस्ट फोटो की वजह से सुर्खियों में हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर मोनालिसा की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। मोना भी फैंस का पूरा ख्याल रखती हैं और अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करने का कोई मौका अपने हाथ से नहीं जाने देती हैं। इसी बीच उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जो काफी ग्लैमरस हैं। मोना की ये तस्वीरें काफी वायरल भी हो रही हैं।

तस्वीरों में मोनालिसा ने हॉट रेड कलर का सूट पहना हुआ है और माथे पर बड़ी-सी बिंदी लगा रखी है। बालों में हल्के कर्ल के साथ उन्होंने बांध रखा और हाथों में की सूट की मैचिंग की चूड़ियां पहनी हुई हैं। इन तस्वीरों में मोना बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। हालांकि, फोटो देखने से पता चल रहा है कि ये मोना के ‘नजर’ सीरियल के शूटिंग की दौरान की फोटोज हैं। बता दें कि मोनालिसा स्टार प्लस के सीरियल ‘नजर’ में डायन की भूमिका में नजर आती हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube