मंत्रणा के लिए दिल्ली पहुंचे पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त

नई दिल्ली : पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया शनिवार को भारत में अधिकारियों व शीर्ष नेतृत्व से पुलवामा हमले के मध्य नजर मंत्रणा करने के लिए नई दिल्ली पहुंचे। पुलवामा हमले पर भारत, पाकिस्तान को करारा जवाब देना चाहता है। इसी क्रम में माना जा रहा है कि बिसारिया को भारत बुलाया गया है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को हुए भीषण हमले के बाद से देशभर में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। भारत ने हमले के बाद पाकिस्तान को दिया गया मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस ले लिया है। शुक्रवार देर शाम शहीद जवानों के पार्थिव शरीर दिल्ली लाए गए, जिन्हें प्रधानमंत्री सहित गणमान्य नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube