मलेशिया के पूर्व कैबिनेट मंत्री तुन डॉ. एस. सैमी वेल्लू का निधन : व्यूरो

मलेशिया के पूर्व कैबिनेट मंत्री और प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित मलेशिया के पहले व्यक्ति डॉ. एस. सैमी वेल्लू का निधन हो गया है।

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने मलेशिया के पूर्व कैबिनेट मंत्री और प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित मलेशिया के पहले व्यक्ति तुन डॉ. एस. सैमी वेल्लू के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;

“मलेशिया के पूर्व कैबिनेट मंत्री और प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित मलेशिया के पहले व्यक्ति तुन डॉ. एस. सैमी वेल्लू के निधन से दुखी हूं। उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना। ओम शांति।”

 भारत मलेशिया संबंध :

भारत ने 1957 में मलेशिया के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किये थे।भारत और मलेशिया ने व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर कर रखे हैं। यह समझौता  एक तरह का मुक्त व्यापार समझौता  है।भारत ने 10 सदस्यीय दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ के साथ सेवाओं और निवेश में मुक्त व्यापार समझौते पर भी हस्ताक्षर किये हैं। मलेशिया आसियान में तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है।भारत और मलेशिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार मलेशिया के पक्ष में है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube