महाराष्ट्र में 1 करोड़ कैश बरामद: विधानसभा चुनाव

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही पैसों की हेराफेरी शुरू हो गई है. कहीं पैसे भेजे जा रहे हैं तो कहीं से पैसे मंगवाए जा रहे हैं. ऐसे में मुंबई पुलिस बिल्कुल चौकन्नी हो गई है.  शुक्रवार (27 सितंबर) देर रात समता नगर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक सफेद टाटा कार के ड्राइवर सहित 8 लोगों के पास से नोटों से भरा बैग बरामद किया. इस बैग से पुलिस ने 1 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है.

पुलिस के मुताबिक, समता नगर से एक कार में पैसे आने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर समता नगर पुलिस वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे ग्रोवेल मॉल के पास नाकाबंदी कर कार का इंतजार करती रही.

पुलिस के मुताबिक, 27 सितंबर की रात करीब साढ़े 11 बजे वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर साउथ मुंबई- गुजरात रूट पर सफेद टाटा हेक्सा कार (नंबर- MH 07 AH 4050) को पुलिस ने ग्रोवेल मॉल के सामने हाईवे पर रुकवाया, जिसमें ड्राइवर सहित 8 लोग थे. इनके पास से दो हजार और पांच सौ रुपये के नोटों से भरे दो बैग मिले, जिसमें से करीब एक करोड़ कैश बरामद किया गया.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube