महिलाओं का ‘जज्बा’ बैडमिंटन 21 को

लखनऊ। साहस स्पोर्ट्स कामकाजी और शौकिया बैडमिंटन खेलने वाली महिलाओं के लिए 21 फरवरी को ‘जज्बा’ बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी में कर रहा है। इसमें राजधानी की विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं हिस्सा लेंगी। इसमें महिला एकल, महिला युगल और मिश्रित युगल के मुकाबले होंगे। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन सचिव डा. सुधा बाजपेयी ने बताया कि बहुत सी महिलाएं ऐसी होती हैं जिनके भीतर खेलने की इच्छा होती है। पर सामाजिक रूढ़ियों और पारिवारिक दायित्वों के कारण नहीं खेल पातीं। ऐसी महिलाओं को उनकी प्रतिभा दिखाने के लिए यह मंच पिछले पांच वर्षों से प्रदान किया जा रहा है। हिस्सा लेने के लिए 9415835522 पर 18 फरवरी तक पंजीकरण कराया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube