महिला सिपाही को ब्लैकमेल कर करता रहा शोषण

उन्नाव: जानकारी के अनुसार उन्नाव की युवती की अश्लील फोटो खींचकर एक अस्पताल कर्मी एवं प्रापर्टी डीलर ने आठ साल तक उसका यौन शोषण किया. चार साल पहले पीड़िता सिपाही बन गई. इसके बाद भी दरिंदा उसे ब्लैकमेल कर लखनऊ बुलाकर हवस का शिकार बना रहा था.  इससे त्रस्त आकर महिला सिपाही ने आरोपित समेत तीन के खिलाफ पारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है.

पारा इंस्पेक्टर ने यहाँ जानकारी देते हुए बताया कि नौकरी की तलाश में युवती लखनऊ आई थी. यहा उसकी युवती की मुलाकात राम विहार कॉलोनी निवासी अजय शर्मा से हुई अजय ने उसे नौकरी दिलाने का झासा देकर अपने घर ले गया और उससे दोस्ती गाठ ली.  इस मामले में युवती का आरोप है कि आरोपित अजय ने फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर उसका अश्लील वीडियो और फोटो वाट्सएप ग्रुपों पर भी शेयर की है

बता दें की अजय एक अस्पताल में नौकरी करने के साथ ही प्रापर्टी का काम करता है. युवती अजय के घर पर रुकी थी. युवती के मुताबिक, अजय ने नहाते वक्त छिपकर मोबाइल से उसकी फोटो खींच ली थी और बाद में वह उसे ब्लैकमेल करने लगा धमकी देकर उसका यौन शोषण करने लगा और यौन शोषण के दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube