माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को बेटी जेनिफर गेट्स ने दिया स्पेशल गिफ्ट

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स की बेटी जेनिफर गेट्स ने मिस्र के जॉकी (घुड़सवार) नायेल नास्सार के साथ सगाई का एलान किया है। जेनिफर ने बुधवार को (स्थानीय समयानुसार) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लिखा,

नायेल नास्सार, आप अलग तरह के व्यक्ति हैं। मैं आपके साथ आगे का जीवन सीखते हुए, बढ़ते हुए, हंसते हुए बिताने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती।

बता दें कि जेनिफर और नास्सार लंबे समय से साथ हैं। जेनिफर ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा था, यह खास है। घोड़े हमारे जीवन का एक हिस्सा भर हैं
लेकिन हम इस खेल से प्यार करते हैं। वह (नास्सार) एक पेशेवर हैं और मैं इस खेल में अभी नौसिखिया हूं। इसलिए, एक दूसरे के साथ घोड़ों के लिए हमारे प्यार और जुनून को साझा करने में सक्षम होना अविश्वसनीय है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube