मानसून आने से पहले दिल्ली सरकार करवा रही यमुना की सफाई, ताकि न बने बाढ़ की स्थिति

दिल्ली में मानसून आने से पहले ही यमुना नदी की सफाई का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। दिल्ली सरकार को डर है कि कहीं पिछली बार की तरह इस बार भी भारी बारिश के बाद हथिनी कुंड बैराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा गया तो यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ेगा।

दिल्ली के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार शाम अधिकारियों के साथ यमुना में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। बारिश से पहले ही दिल्ली सरकार सभी तैयारियों को पूरा कर लेना चाहती है, ताकि पिछली बार की तरह हो रही तेज बारिश के बाद आई बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रीय राजधानी पूरी तरह तैयार रहे।

दिल्ली में यमुना से आने वाली बाढ़ को रोकने के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से यमुना की सफाई करवाई जा रही है। आईटीओ बैराज के सभी गेटों को खुलवाया गया है। पायलट कट भी बनाए गए, जिससे सारा गाद पानी के साथ ही बह जाए। आम आदमी पार्टी का इस बार दावा है कि कितनी भी बारिश हो, पीछे से कितना भी पानी छोड़ा जाए, यमुना नदी में बाढ़ नहीं आएगी।

दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज के मुताबिक, पिछली बार बरसात में जब काफी तेज बारिश हुई थी और पीछे से पानी भी छोड़ गया था तो कई दशकों में इतना पानी दिल्ली में नहीं आया था। इस बार दिल्ली के सिंचाई और सिल्ट डिपार्टमेंट ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है।

मंत्री का कहना है कि पिछले तीन महीने से यह काम लगातार चल रहा है। इस बार पिछली बार की तरह चाहे जितना पानी यमुना में आ जाए लेकिन वह सड़कों तक नहीं पहुंचेगा। सौरभ भारद्वाज का कहना है कि हरियाणा के साथ मिलकर बैराज की मरम्मत का काम भी पूरा कर लिया गया है। किसी भी तरीके की कोई भी दिक्कत सामने नहीं आएगी। उन्होंने भरोसा जताया है कि इस बार यमुना में बाढ़ नहीं आएगी और उसका असर दिल्ली में देखने को नहीं मिलेगा।+ZC VBV

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube