मार्गरेट एटवुड और बर्नाडिन एवारिस्टो को संयुक्त रूप से 2019 का मैन बुकर पुरस्कार

लंदन : साल 2019 का मैन बुकर पुरस्कार संयुक्त रूप से कनाडाई लेखक मार्गरेट एटवुड और ब्रिटेश लेखक बर्नाडिन एवारिस्टो को प्रदान किया गया है। एटवुड इस पुरस्कार को दो बार जीतने वाली चौथी लेखक बन गई हैं। उन्हे इस बार ‘द टेस्टामेंट्स’ के लिए ये पुरस्कार दिया गया है। इससे पहले साल 2000 में एटवुड को ‘द ब्लाइंड असासिन’ के लिए पुरस्कृत किया गया था।

एवरिस्टो को इस बार यह पुरस्कार उनकी पुस्तक ‘गर्ल वुमैन’ के लिए दिया गया है। जबसे साल 1960 से इस पुरस्कार की शुरुआत हुई है तबसे एवरस्टो इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को जीतने वाली पहली अश्वेत महिला हैं। उनकी कहानी गर्ल वुमैन 12 विभिन्न चरित्रों के जीवन और चुनौतियों की कहानी है। इन विजेताओं का चुनाव पांच सदस्यों के निर्णायक मंडल ने किया है। इस साल 51 किताबों में से इन लोगों का चयन हुआ है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube