मार्च में होने वाली थी लड़की की शादी लेकिन उसके पहले हो गया कुछ ऐसा कि…

आए दिन आने वाले अपराध के किस्से कभी कभी हैरानी का सबब बन जाते हैं. ऐसे में हाल ही में एक अपराध का मामला महाराष्ट्र के नागपुर जिले से सामने आया है. इस मामले में बलात्कार पीड़ित 22 वर्षीय लड़की ने विवाह से पूर्व मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. वहीं इस मामले में पुलिस ने बताया कि लड़की ने आत्महत्या करने से पहले एक पर्ची में लिखा कि, ‘जनता के बीच बलात्कार की बात फैल जाने के कारण वह आत्महत्या कर रही है.’

इस मामले में बताया गया है कि पीड़ित लड़की मरोडी की रहने वाली थी और उसको एक उसके ही परिचित लड़के ने 15 फरवरी को मरोडी बस स्टैंड पर बुलाया था. उसके बाद उस आरोपी लड़के ने अपने दो दोस्ताें के साथ मिलकर लड़की को जबरन नशीला पदार्थ पिलाया और बाद में बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया और रात में उसे एक सुनसान स्थल पर उसे छोड़कर तीनो आरोपी वहां से फरार हो गए. इस मामले में पीड़ित लड़की का विवाह 10 मार्च को होने वाला था और लड़की के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी.

बताया गया है कि वह अपनी मां और छोटे भाई के साथ रहती थी वहीं बीते रविवार की शाम लड़की अपने घर में अकेली थी क्योंकि उसकी माँ और भाई उसकी शादी की शॉपिंग के लिए गए थे. ऐसे में अपने साथ हुई घटना से परेशान होकर लड़की ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. वहीं आत्महत्या के पूर्व लड़की ने एक पर्ची में लिखा था कि, ”उसके गुनहगारों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए.” इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मयूर कुलरकर 21 वर्ष के साथ अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत मामला कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube