मुंबई: फेसबुक पोस्ट को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या

मुंबई में एक फेसबुक पोस्ट की वजह से कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आ रहा है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता का नाम मनोज छोटे लाल दुबे बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने हत्या के आरोप में बीजेपी के कुछ स्थानीय नेताओं को हिरासत में लिया है।जानकारी के मुताबिक घाटकोपर के रहने वाले मनोज ने अपने फेसबुक पोस्ट में बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी। जिसे हटाने के लिए बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता मनोज पर दवाब बना रहे थे और मना करने पर उन लोगों ने मनोज पर चाकूओं से हमला कर दिया। मनोज के गंभीर रुप घायाल मनोज को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

ज्यादा जानकारी के लिए देखिए न्यूज 24 की ये खास रिपोर्ट…

 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube