देशभर में आज ईद का जश्न मनाया जा रहा है. जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद सभी की नजरें वहां के ईद सेलिब्रेशन पर टिकी हुई हैं. कश्मीर में फिलहाल हालात शांत बने हुए हैं और कश्मीरी ईद सेलिब्रेट कर रहे हैं. लेकिन इस साल बकरीद का मौका एक्ट्रेस गौहर खान के लिए खुशियां लेकर नहीं आया है. वे ईद पर खुश नहीं हैं. गौहर खान ने ट्वीट कर बताया है कि वो इस बार ईद पर दुखी हैं. इसकी वजह एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट में बताते हुए लिखा- ”जब कोई अपने करीबियों से एक हफ्ते से ज्यादा समय से बात नहीं कर पा रहा हो तो वो ही इसका दर्द समझ सकता है. शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक बेचैनी! मैं इस ईद पर दुखी हूं. बहुत बहुत दुखी. हर रोते हुए दिल के लिए. बिल्कुल मेरी तरह. मैं कश्मीर में अपने प्रियजनों के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए प्रार्थना करती हूं.”