मैक्सिको में प्रार्थना सभा के दौरान गिरी चर्च की छत, तीन बच्चों सहित दस की मौत

मैक्सिको सिटी। मैक्सिको में प्रार्थना सभा के दौरान एक चर्च की छत गिर गयी। इस कारण तीन बच्चों सहित दस लोगों की मौत हो गयी। हादसे में कम से कम साठ लोग घायल हुए हैं।

पूर्वोत्तर मैक्सिको के तमउलिपास राज्य में तटीय शहर स्यूदाद माडेरो में एक चर्च में प्रार्थना सभा चल रही थी। इस दौरान भारी संख्या में लोग चर्च में मौजूद थे। प्रार्थना सभा के दौरान ही अचानक चर्च की छत गिरने से वहां चीख-पुकार मच गई। तमाउलिपास के गवर्नर अमेरिको विलारियल ने हादसे में दस लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। इनमें से पांच महिलाएं, दो पुरुष और तीन बच्चे हैं।

बताया गया कि मलबे में दबे लोगों को निकालने में राहत कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। पुलिस और दमकल की टीमों ने 49 लोगों को मलबे से निकाल लिया है। इन्हें पास के ही अस्पताल में भेजा गया है। अभी कई और के मलबे में ही दबे होने की आशंका है। उनकी खोज जारी है। बताया गया है कि मलबे में फंसे में लोगों में कई बच्चे भी शामिल हैं। साठ घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है। साथ ही मलबे से भी लोगों का निकलना जारी है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई गयी है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube