मोंटेनेग्रो में बंदूकधारी ने 10 लोगों को गोली मारी : ब्यूरो

क्रोएशिया के पड़ोसी और एड्रियाटिक सागर के पास बसे बाल्कन देश मोंटेनेग्रो के पश्चिमी शहर में एक गोलीबारी में दो बच्चों सहित 10 लोगों की मौत हो गई है। ऐसी घटनाएं दुनिया के कई अन्य देशों में भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

मोंटेनेग्रो के पुलिस प्रमुख ज़ोरान ब्रजनिन ने मीडिया के साथ साझा किए गए एक वीडियो बयान में बताया कि हमलावर 34 वर्षीय व्यक्ति था जिसकी पहचान केवल उसके नाम के शुरुआती दो अक्षर वीबी से की गयी।

मोंटेनिग्रो डिनेरिक आल्प्स पर्वत के पास स्थित है। क्रोएशिया , बोस्निया हर्जेगोविना , सर्बिया , कोसोवो और अल्बानिया इसके पड़ोसी देश है। इसकी प्रशासनिक राजधानी पोडगोरिका है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube