म्यांमार में भूकंप से कांपी धरती, चीन में भी झटके

यांगून। म्यांमार में रविवार सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 रही। यह जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी है। भूकंप यांगून से 260 किलोमीटर दूर दक्षिण पश्चिम इलाकों में सुबह 7ः56 बजे आया। चीन के शिनजियांग प्रांत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पहले शुक्रवार को ईरान और सीरिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

चीन के शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में भी 5.2 तीव्रता का भूकंप आया है। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के अनुसार भूकंप ने उत्तर पश्चिमी चीन के अक्की काउंटी को सुबह 6:02 बजे (बीजिंग समय) हिला दिया। भूकंप का केंद्र 40.88 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 78.14 डिग्री पूर्वी देशांतर में था। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में बताया गया है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलाजी के अनुसार इससे पहले शिनजियांग क्षेत्र में शनिवार तड़के तीन बजकर 29 मिनट पर भूकंप आया था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.3 थी। ईरान में शुक्रवार को 6.0 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इससे तीन लोगों की मौत हो गई थी। ईरान में 7 दिनों में आया यह दूसरा भूकंप था। ईरान में 1990 में आए शक्तिशाली भूकंप में 40,000 हजार लोग मारे गए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.4 रिकार्ड की गई थी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube