म्यांमार में भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत, 80 से अधिक लापता

नैपीटॉ। उत्तरी म्यांमार की जेड माइन में बुधवार को भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 80 से अधिक लोग लापता हैं।

यह भूस्खलन म्यांमार के कचिन राज्य हपाकांत इलाके में सुबह करीब 4 बजे हुआ। अधिकारी बचाव दल के साथ सुबह करीब 7 बजे पहुंचे।

बचाव दल के एक सदस्य ने बताया कि 25 लोगों को अस्पताल भेजा गया है। एक व्यक्ति की मौत हो गई है। लगभग 200 बचावकर्मी पास की नहर से लोगों को निकालने में जुटे हुए हैं।

पिछले साल जुलाई में जेड माइन साइट पर भूस्खलन से 174 लोगों की मौत हो गई थी और 54 लोग लापता हो गए थे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube